राष्ट्रियसभा सदस्य निर्वाचन… दल को आज दिए जाएंगे चुनाव चिह्न
काठमांडू, पुष १– निर्वाचन आयोग आगामी माघ ११ गते होने वाले राष्ट्रीयसभा सदस्य निर्वाचन के लिए आज राजनीतिक दल को चुनाव चिह्न प्रदान करेगी ।
दल दर्ता के अन्तिम दिन शुक्रवार तक में १२ दल ने निवेदन दे दिया था । दर्ता हुए दल को चुनाव चिह्न प्रदान करने के लिए आयोग के सहायक प्रवक्ता सूर्यप्रसाद अर्याल ने जानकारी दी है ।
दल को चुनाव चिह्न प्रदान करने के बाद पुष ४ गते दर्ता की सूची राजपत्र में प्रकाशन के लिए भेजने का आयोग के कार्यतालिका में उल्लेख है । फागुन २० गते से राष्ट्रीयसभा सदस्य के २० पद रिक्त होने वाले हैं ।
माघ ११ गते १९ पद के लिए निर्वाचन होगी । राष्ट्रीय सभा सदस्यों के पद रिक्त होने के एक महीना आगे ही निर्वाचन कराने की संवैधानिक व्यवस्था है ।

