आम जनता पार्टी आज से भन्सार विभाग का घेराव करेगी
काठमांडू, पुष १– प्रभु साह नेतृत्व की आम जनता पार्टी आज से भन्सार कार्यालय का घेराव करने वाली है । आम सम्पर्क मञ्च के राष्ट्रीय बैठक के अनुसार पुस १ गते से भन्सार विभाग घेराव किया जाएगा । कल सम्पन्न हुई आम सम्पर्क मञ्च की राष्ट्रिय बैठक “भन्सार नियमावली से ४५ प्रतिशत कथित पुरस्कार की लुटकारी ब्यवस्था को खारिज करने के लिए को पुष १ गते से भन्सार विभाग में धर्ना तथा घेराव करने का निर्णय लिया गया । ये जानकारी अध्यक्ष प्रभु साह ने जानकारी दी ।
काठमांडू अनामनगरस्थित तमुबुद्ध सेवा समिति के सभा हॉल में सम्पन्न उक्त बैठक में श्रीनारायण प्रसाद के नेतृत्व में ७५ सदस्यीय केन्द्रिय समिति एवं मधेश प्रदेश कमिटी के पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई थी ।

