संघीय संसद की संसदीय सुनवाई समिति की बैठक आज
काठमांडू, पुष १– संघीय संसद अन्तर्गत के संसदीय सुनवाई समिति की बैठक आज हो रही है । सिंहदरबार स्थित सार्वजनिक लेखा समिति के सभा कक्ष में आज सुबह ११ बजे बैठक होगी ।
सर्वोच्च अदालत के प्रस्तावित न्यायाधीशद्वय महेश शर्मा पौडेल और टेकप्रसाद ढुंगाना की बैठक में सुनवाई होने की कार्यसूची है । ये जानकारी संसद सचिवालय के सचिव पद्मप्रसाद पाण्डेय ने जानकारी दी है ।
संसदीय सुनवाई समिति से नाम अनुमोदन होने से उनकी नियुक्ति होगी । इससे पहले सारंगा सुवेदी और अब्दुल अजीज मुसलमान की सुनवाई हुई थी ।


