एमाले द्वारा शुरु किए गए संकल्प यात्रा का आज समापन
काठमांडू, पुष १– नेकपा (एमाले) द्वारा शुरु किए गए संकल्प यात्रा का आज समापन किया जा रहा है ।
चिवाभन्ज्याङ में राष्ट्रीय झन्डा फहराकर गत मंसिर १४ गते से शुरु हुए मध्यपहाड़ी पुष्पलाल राजमार्ग की यात्रा औपचारिक रूप में सम्पन्न करने की एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने जानकारी दी है ।
शंकर पोखरेल ने बताया कि संकल्प यात्रा समाप्त होने के बाद भी इस यात्रा को लेकर नेपाली राजनीति और समाज में जो प्रभाव और सन्देश गया है उसके बारे में विमर्श निरन्तर जारी रहेगी ।
उन्होंने बताया कि –यात्रा के क्रम में कोसी प्रदेश के नामकरण को लेकर असहमत पक्ष ने यात्रा में अवरोध सिर्जना करने की कोशिश भी की ।
उन्होंने कहा कि – “भय और आतंक का वातावरण सिर्जना करने का प्रयास किया । मंसिर ३० और पुस १ गते बन्द करने की घोषणा भी की । लेकिन यात्रा निर्वाध रुप में आगे बढ़ती रही । जनता का अपार प्रेम और सहभागिता कोशी प्रदेश में आयोजन किए गए कार्यक्रम में भरपूर दिखा ।
आज की यात्रा १०१ किलोमिटर की होगी । पाँचथर के फिदिम से चिवाभञ्ज्याङ पहुँचकर राष्ट्रीय झन्डा झण्डोत्तोलन सहित यात्रा समापन होने की जानकारी एमाले ने दी है ।


