Mon. Jun 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कञ्चनपुर में बस से ठोकर लगने से एक की मृत्यु, एक घायल

 

काठमांडू, पुष २– कञ्चनपुर में एक बस ने मोटरसाइकल को पीछे से ठोकर मार दी जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और एक घायल हुआ है ।
पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत शुक्लाफाँटा नगरपालिका–११ कलुवापुर में म१ख ९३५२ नम्बर की बस ने सुपप्र०१००९ प१२०७ नम्बर की मोटरसाइकल को पीछे से ठोकर मार दी थी ।
बस की ठोकर से घायल हुए मोटरसाइकल में सवार शुक्लाफाँटा नगरपालिका–२ की ३९ वर्षीया भागरथी अवस्थी की मृत्यु होने की प्रहरीे ने जानकारी दी है ।
प्रदेश ट्राफिक प्रहरी कार्यालय के अनुसार ठोकर से गम्भीर रुप घायल अवस्थी का उपचार के क्रम में माया मेट्रो अस्पताल में मृत्यु हो गई ।
मोटरसाइकल चालक भागरथी के पति४० वर्षीय शिवराज अवस्थी भी घायल हुए हैं । बस चालक को बस सहित इलाका प्रहरी कार्यालय झलारी ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *