बाणिज्य महादूत का दो दिवसीय जनकपुरधाम यात्रा संपन्न
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। भारतीय बाणिज्य महादूतावास वीरगंज के महा बाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा का दो दिवसीय जनकपुरधाम यात्रा संपन्न हुयी। रविवार को वार्ड 23राघवेन्द्र साह ने अपने आवास पर अंगवस्त्र तथा जानकी मंदिर के चांदी कीतस्वीर देकर स्वागत किए। मौके पर प्रो.रमेश साह,साईट नेपाल तथा जननी डेयरी के अध्यक्ष डा.अमित शाह मौजूद थे।रविवार की रात ही बाणिज्य महादूत ने जानकी मंदिर में सीता राम विवाह उत्सव में शामिल हुए। सोमवार को राम युवा कमिटी के अध्यक्ष परमेश्वर साह द्वारा बाणिज्य महादूत को अंगवस्त्र तथा जानकी मंदिर की चांदी की तस्वीर से स्वागत किया गया।इस अवसर पर राम युवा कमिटी के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, जनकपुरधाम उद्योग में संघ के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के निवर्तमान बरीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र साह जनकपुर अंचल बस व्यवसायी संघ के अध्यक्ष तथा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी , पंकज कुमार आजाद,लाल बाबू साहसहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।इस दौरान वक्ताओं ने बाणिज्य महादूत से जनकपुरधाम से बस तथा रेल सेवा सुचारू करने, मधवापुर मटिहानी बोर्डर से पूर्व की तरह चारपहिया वाहन सुचारू करने की मांग की। बाणिज्य महादूत ने बौद्धी माता, राजदेवी माता तथा राम मंदिर ने पूजा अर्चना किए।राम मंदिर में शंकराचार्य गोवर्धन पुरी पीठअयोक्षजानंद जी महाराज से मुलाकात किए। शंकराचार्य ने भारतीय बाणिज्य महादूत को आशीर्वचन दिए। इस अवसर पर कमला अभिययानी बिक्रम यादव ने संस्था द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट किए।










