Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विवाह पंचमी महोत्सव में यात्रियों की सुविधा के लिए सक्रिय रहा विभिन्न जातीय संगठन तथा संस्था

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। सप्ताह व्यापी सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव राम कलेवा के बाद सोमवार को संपन्न हो गयी। इसवार भारत तथा नेपाल से दस लाख से अधिक श्रद्धालु विवाह पंचमी महोत्सव देखने जनकपुरधाम पहुंचे थे। यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न जातीय संगठन तथा विभिन्न संघ संस्थाओं ने यात्रियों की सुविधा के लिए निःशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा की व्यवस्था किए थे। तेली कल्याण समाज नेपाल ने बारहबीघा (रंगभूमि) मैदान में दस हजार यात्रियों को निशुल्क भोजन, आवास, चिकित्सा की व्यवस्था की थी। इसी तरह सूरी,कलवार गोविंद सेवा समिति वेला, राजपूत क्षत्रिय समाज, गोपाल सेवा समिति सहित कई जातीय संगठन ने भी निशुल्क भोजन, चिकित्सा, आवास की व्यवस्था किए थे। इसी तरह जनकपुरधाम नगरपालिका, रेडक्रास सोसायटी, प्रदेश सरकार ने भी आवास की व्यवस्था किए थे। इसी तरह निजी बिद्यालय ने भी अपने बिद्यालय में यात्रियों को ठहरने की व्यवस्था किए थे। इसी तरह सभी मठ मंदिर में यात्री ठहरे थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *