Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के पूर्व राजदूत लोकराज बराल मुजफ्फरपुर पहुंचे, बापू और जेपी से जुड़े स्थलों का किया अध्ययन

 

मुजफ्फरपुर::: नेपाल के पूर्व राजदूत सामाजिक, राजनीतिक विश्लेषक प्रोफेसर लोकराज बराल और नेपाल के स्तंभकार वरिष्ठ पत्रकार चंदकिशोर झा बिहार दौरा के क्रम में मुजफ्फरपुर पहुंचे। मुजफ्फरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लोकनायक जयप्रकाश नारायण से जुड़े स्थलों का देखा। खासकर लोकनायक जयप्रकाशनारायण के आंदोलन के सहयोगी रहे महान समाजवादी‌ राजनीतिक, विचारक सच्चिदानंद सिन्हा से मुशहरी मनिका में मिलकर जेपी आंदोलन के बारे में जानकारी ली। इसके साथ बिहार के ऐतिहासिक शिक्षास्थली लंगट सिंह कॉलेज परिसर का भ्रमण किया। कालेज के प्रार्चाय डा ओपी राय ने उन्हें कॉलेज के इतिहास और वर्तमान स्थितियों के बारे में बताया। नेपाल के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर रहे बराल ने उनके साथ कई यादों को साझा की। कॉलेज परिसर स्थित गांधी कूप, गांधी पार्क डॉ राजेंद्र पार्क, महान साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर पार्क का भ्रमण किया । नेपाल से आई टोली ने कहा कि भारत नेपाल मैत्री को लेकर पत्रकारों के संगठन मीडिया फार बार्डर हार्मोनी बेहतर पहल कर रहा है । इसके कारण दोनों देशों बीच बदलते इस आधुनिक युग में भारत नेपाल के रिश्ते को मजबूत करने में काफी सहयोग मिल रहा है। बराल ने कहा कि वह भारत में नेपाल के राजदूत रहे हैं नेपाल के विकास में भारत का बहुत योगदान है।
मीडिया फार बॉर्डर हार्मनी के वैशाली जिलाध्यक्ष पत्रकार प्रभात कुमार, वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पत्रकारों की टोली ने माला पहनकर और अंग वस्त्र देकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया।

यह भी पढें   संविधान  संशोधन - आज की अपरिहार्य आवश्यकता : विनोदकुमार विमल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com