Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज की रात साल की सबसे लंबी रात

 

साल में दो ऐसे दिन होते हैं जब धरती पर सबसे कम समय तक और सबसे लंबे समय तक सूर्य की रोशनी पड़ती है. खगोल विज्ञान की भाषा में इसे सोल्स्टिस कहते हैं. सोल्स्टिस दो प्रकार के होते हैं पहला विंटर सोल्स्टिस और दूसरा समर सोल्स्टिस. आज यानी की 21 दिसंबर को विंटर सोल्स्टिस (Winter Solstice/ 21 December) है. आज की रात सबसे लंबी होने वाली है यानी की 16 घंटे की और दिन साल भर में सबसे छोटा यानी की मात्र 8 घंटे का होने वाला है, मतलब की कल (22 दिसंबर) वाला दिन. आधिकारिक तौर पर इसी दिन से ठंड के मौसम की शुरुआत होती है. वहीं समर सोल्स्टिस 21 जून को होता है.

यह भी पढें   सुरक्षा समिति का निर्णय.. भारत से नेपाल आने वालों को अनिवार्य रुप से परिचयपत्र दिखाना होगा

इसके उलट दक्षिणी गोलार्द्ध में 21 जून को विंटर सोल्स्टिस और 21 दिसंबर को समर होता है.

आज यानी की 21 दिन पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है. मालूम हो कि धरती अपनी अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है, जिसके वजह से ही दुनिया भर में अलग-अलग जगहों पर दिन-रात में अंतर होता है. पृथ्वी के सूर्य से अधिक दूरी पर होने से इसके ध्रुव की भी दूरी बढ़ जाती है, इसके वजह से उत्तरी गोलार्द्ध में सूर्य का प्रकाश काफी कम समय के लिए धरती पर पड़ता है और दक्षिणी गोलार्द्ध में ज्यादा देर तक. इसी वजह से उत्तरी गोलार्द्ध में में रात बड़ी और दिन छोटे हो जाते हैं.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com