जोगबनी में मनाया गया डा कुलदीप झा का 73वी सहाद्त दिवस , पुष्पार्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
हिमालिनी प्रतिनिधि कोशी प्रदेश नेपाल । शहीद डा कुलदीप झा के सहादत दिवस पर यंगमैन्स क्लब जोगबनी द्वारा 73 वी सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका नरपतगंज के पूर्व विधायक देवयंती नेतृत्व में आयोजित देवी रही कार्यक्रम में भारत नेपाल सीमा जोगबनी स्थित यंगमेंस क्लब के समीप नोमेन्स लेंड क्षेत्र में पहुँचे अतिथियों सहित अन्य लोगों ने सभी शहीदों को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद जोगबनी के जनप्रतिनिधियों ने समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए तथा शहीद डाक्टर कुलदीप झा को श्रृद्धांजलि दिया। इस मौके पूर्व विधायक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल मे राणा शासन व भारत मे अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ने वाले शहीद डा कुलदीप झा ने दोनों देश को आजादी दिलाने मे अहम भूमिका निभाई । वह अपनी मातृभूमि के लिए शहीद हो गए देश के नामा पर अपनी प्राण देने वाले का नाम कभी नहीं भूलाया जा सकता। बल्कि उनका नाम अमर हो जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक देवयंती देवी के अलावे जोगबनी नगरपरिषद के मुख्य पार्षद रानी देवी, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, सच्चिदानंद साह, गंगा झा,चन्द्रकिशोर ठाकुर अरविंद साह,पवन यादव, नरेश प्रसाद , नीता सिन्हा , मिष्टी सिन्हा सहित अन्य लोगो की उपस्थिति रही।


