Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल द्वारा कालिका भगवती मन्दिर में पूजा आराधना

 

काठमांडू, पुष ११– राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने आज बागलुङ कालिका भगवती मन्दिर में पूजा आराधना की है । सातवें बागलुङ महोत्सव उद्घाटन के लिए बागलुङ पहुँचे राष्ट्रपति पौडेल ने कालिका मन्दिर के दर्शन के साथ ही पूजा आराधाना की है ।
मन्दिर के मूल पूजारी जयबहादुर खड्का से करीब २० मिनट पूजा आराधना के बाद राष्ट्रपति पौडेल को कालिका भगवती मन्दिर गुठी व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष कुमार खड्का ने सम्मान पत्र और स्नेह चिन्ह प्रदान किया है ।
राष्ट्रपति नेपाली सेना के हेलिकप्टर से सुबह १० बजे बागलुङ बजार पहुँचे थे । राष्ट्रपति पौडेल को प्रमुख जिला अधिकारी खगेन्द्र रिजाल के साथ ही टोली ने स्वागत किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *