बेजिंग में समाप्त हुआ सांसदों के १० दिवसीय कार्यशाला
काठमांडू, पुष १३ – संघीय संसद् के सदस्यों के लिए आयोजन किए गए १० दिवसीय कार्यशाला गुरुवार को बेजिंग में समाप्त हुआ है । चीन के वाणिज्य मन्त्रालय अन्तर्गत के एकेडेमी फॉर इन्टरनेशनल बिजनेस ऑफिसियल्स (एआईबीओ)के आयोजना में हुए कार्यशाला में नेपाल के संघीय संसद के १७ सदस्य और संघीय संसद सचिवालय के तीन कर्मचारी सहभागी थे ।
कार्यक्रम समापन के अवसर में एआईबीओ के उपप्रमुख छेन रुइचुन ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नेपाल के कानून निर्माताओं के लिए आयोजन किया गया यह कार्यक्रम में फलदायी हुई है । हमने इसृ शुरुआत मात्र किया है । अनुभव आदान प्रदान का कार्यक्रम को आगामी दिनों में भी निरन्तरता दी जाएगी ।
‘सौ बार सुनने से एक बार देखना अच्छा’ चीन के इस कथन का भी उन्होंने उल्लेख करते हुए कहा कि विकास निर्माण में चीन ने जो सफलता प्राप्त की है यह सफलता अन्य देशों के लिए भी अनुकरणीय हो सकती है ।
नेपाली प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य एवं नेकपा (माओवादी केन्द्र)के मुख्य सचेतक हितराज पाण्डे ने कहा कि – राष्ट्रपति सी जिनफिङ के नेतृत्व में चीन ने जिस सफलता को प्राप्त किया है वह विश्व के लिए अवलोकनस्थल है ।
समापन कार्यक्रम में नेपाली कांग्रेस के सांसद रामनाथ अधिकारी, नेकपा एमाले के सांसद दामोदर पौडेल बैरागी, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के प्रमुख सचेतक सन्तोष परियार, राप्रपा के सांसद अनिशा नेपाली, नेकपा (एकीकृत समाजवादी)के प्रमुख सचेतक मेटमणि चौधरी, जनता समाजवादी पार्टी के सांसद प्रकाश अधिकारी तथा चीन के लिए नेपाली राजदूत विष्णुपुकार श्रेष्ठ ने भी सम्बोधन किया था ।
पुस २ गते बेंिजंग पहुँचे नेपाली संसदीय टोली ने चीन के च्याङ्सु और कुइयाङ प्रान्त का भ्रमण किया । अपने भ्रमण को पूरा कर नेपाली संसदीय टोली शनिवार काठमांडू वापस आ रही है ।

