Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमाणडू मे भारत के ६८वें स्वतंत्रता दिवस

 

20140816_153903काठमाणडू ,१६ अगस्त । नेपाल भारत मैत्री समाज द्वारा भारत के ६८वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कालीमाटी स्थित सोल्टी क्राउन प्लाजा में कार्यक्रम आयोजित किया गया । नेपाल के उप राष्ट्रपति माननीय परमानन्द झा, भारतीय राजदूत महामहीम रंजीत राय, पूर्व उपप्रधानमंत्री भरतमोहन अधिकारी, अर्थमंत्री रामशरण महत, विदेश मंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय, श्री खिलराज रेगमी, राप्रपा के पशुपति शमशेर सिंह राणा सहित कई जानेमाने व्यक्तित्व की उपस्थिति कार्यक्रम में थी । सबने अपने शुभकामना संदेश में भारत और भारतीय जनता को शुभकामना देते हुए इस बात पर विशेष बल दिया कि आने वाले दिनों में नेपाल भारत सम्बन्ध एक नई उँचाईयों को छुएगा । अर्थमंत्री रामशरण महत ने खुले शब्दों में कहा कि नेपाल को जल्द से जल्द उर्जा सम्बन्धी समझौतों में एक मत  होकर आगे बढने की आवश्यकता है । देश के हित को ध्यान में रखते हुए और कुछ लचीला व्यवहार अपनाते हुए आगे बढ़ने पर उन्होंने बल दिया । भारतीय राजदूत ने बाढ़ पीड़ितों के लिए भारत सरकार की ओर से ४८ अरब रुपए अनुदान राशि की घोषणा की । नेपाल भारत मैत्री समाज के द्वारा भी ५१ हजार रु. सहायता राशि देने की बात समाज के अध्यक्ष प्रेम लश्करी जी ने कहा ।

यह भी पढें   नेपाल की बाढ़ प्रलय ने झकझोरा जोगबनी का दिल, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब

20140816_141457नेपाल भारत फ्रैंडशिप आर्गनाइजेशन नेटवर्क के द्वारा एक शुभकामना

काठमान्डौ हयात रेसीजेन्सी में भारत के ६८वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नेपाल भारत फ्रैंडशिप आर्गनाइजेशन नेटवर्क के द्वारा एक शुभकामना कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रंम की अध्यक्षता निफोन की कोर्डिनेटर चंदा चौधरी ने किया । प्रमुख अतिथि और विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में विदेशमंत्री महेन्द्रनाथ पाण्डेय और भारतीय राजदूत रंजीत राय जी की गरिमामय उपस्थिति थी । स्वागत मंतव्य अध्यक्ष चंदा चौधरी के द्वारा दिया गया । भारत की स्वतंत्रता में मधेश की भूमिका और बलिदान की चर्चा की गई । शुभकामना मंतव्य में भारत और नेपाल की मैत्री को और भी प्रगाढ़ बनाने की अपेक्षा की गई । अंत में प्रमुख अतिथि और विशेष अतिथि को उपहार स्वरूप बुद्ध की मुर्ति प्रदान की गई ।   20140816_163319

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com