Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पंकज शर्मा के हरफनमौला खेल की बदौलत द्वारका पुलिस सात विकेट से जीता

 


30 दिसंबर,2023: शनिवार: द्वारका सेक्टर-12 स्थित बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल में आज द्वारका पुलिस तथा द्वारका कम्युनिटी के बीच एक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया | इस मैच का उद्घाटन, रोटरी क्लब के उत्तर भारत के अध्यक्ष अनूप मित्तल एवं द्वारका कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एन.सी.शर्मा ने टाॅस कराते हुए किया | आयोजक मुकेश सिन्हा के अनुसार “स्पर्धा से बढ़कर सहयोग” नामक क्रिकेट मैच में पूर्व ए.सी.पी. राजिंदर सिंह के नेत्रत्व में द्वारका कम्युनिटी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में छ विकेट खोकर 168 रन बनाए | जिसमें अंकित ने धाकड़ बल्लेबाजी करते हुए 94 रन तथा रविंदर चौधरी ने बीस रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया | जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से कुनाल ने पांच रन देकर दो विकेट तथा पंकज शर्मा ने एक विकेट लिया | द्वारका पुलिस टीम के कप्तान सुनील की 32 रनों की ठोस पारी तथा हैड कांस्टेबल पंकज शर्मा के विस्फोटक 84 रनों की बदौलत 19.1 ओवर में यह रोमांचक मैच द्वारका पुलिस ने सात विकेट से जीत लिया | द्वारका कम्युनिटी की ओर से अखिलेश पाण्डेय ने तीस रन देकर दिल्ली पुलिस के दो विकेट झटके | पंकज शर्मा को शानदार हरफनमौला पर्दशन के लिए प्लेयर ऑफ़ दी मैच पुरस्कार से नवाजा गया,वहीँ द्वारका के डीसीपी (आईपीएस) एम. हर्षवर्धन ने विजेता टीम को चमचमाती ट्राफी तथा इस मैच में दोनों टीमों के क्रिकेटरों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया |

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed