कांग्रेस महामन्त्री थापा ने की मांग …माइतीघर को निषेधित क्षेत्र से तत्काल हटाया जाए
काठमांडू, पुष १७– नेपाली कांग्रेस के महामन्त्री गगनकुमार थापा ने मांग की है कि माइतीघर मण्डल जोे निषेधित क्षेत्र घोषित किया गया है उसे तत्काल हटाया जाए ।
संसद के राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति की सोमवार को हुई बैठक में महामन्त्री थापा बताया कि माइतीघर मण्डल नागरिक के लिए अपनी बाता को रखने, सरकार और संसद को सुनाने की जगह है ।
महामन्त्री थापा ने कहा कि धोती जुलुस कहकर पोलिटिकल स्टेटमेन्ट देने की तलाश में जो लोग प्रदर्शन कर रहे थे उनमें से सोमवार कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है । इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि ‘निषधित क्षेत्र घोषणा करने के बाद ही तो बल का प्रयोग करना पड़ा । इसलिए माइतीघर को जो निषेधित क्षेत्र घोषित किया गया है उसे तत्काल ही हटा दिया जाए ।’

