गृहमन्त्री श्रेष्ठ की प्रतिबद्धता… बालकुमारी घटना में सभी दोषी पर की जाएगी कारवाई
काठमांडू, पुष १७– उपप्रधान तथा गृहमन्त्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा है कि बालकुमारी घटना में दोषी पाए जाने वाले सभी पर कारवाई की जाएगी । किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा ।
सोमवार राज्यव्यवस्था तथा सुशासन समिति की बैठक में सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाब देते हुए मन्त्री श्रेष्ठ ने कहा कि सरकार ने बालकुमारी घटना छानबीन के लिए उच्चस्तरीय छानबिन समिति गठन की गई है । छानबीन के क्रम में जो जो दोषी पाए जाएंगे उन सभी पर कारवाई की जाएगी ।
उपप्रधान तथा गृहमन्त्री समेत रहेका श्रेष्ठको प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि –‘सरकार छानबीन आयोग का गठन कर चुकी है । छानबिन के दायरा में जो जो दोषी पाए जाएंगे उन सभी को कानून के दायर में कारवाई की जाएगी । इस बात में मैं दृढ़तापूर्वक प्रतिबद्धता व्यक्त करता हूँ ।

