Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रहरी क्लब में सीके राउत, मन्त्री अनिता देवी तथा पूर्वखानेपानी मन्त्री अब्दुल खान

 

काठमांडू, पुष १७– प्रहरी ने माइती घर मण्डल से सामान्य प्रशासन मन्त्री अनिता देवी के साथ ही सीके राउत तथा पूर्वखानेपानी मन्त्री अब्दुल खान को नियंत्रण में लिया है ।
प्रहरी का कहना है कि धोती दिवस मनाने के लिए माइती घरमण्डला आए भीड़ ने निषेधित क्षेत्र तोड़ने के प्रयास किया । इस प्रयास में जनमत पार्टी के अध्यक्ष सिके राउत सहित पार्टी के और नेताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है । इसी क्रम में सामान्य प्रशासन मन्त्री अनिता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है ।
प्रहरी ने उन सभी को नेपाल पुलिस क्लब, भृकुटीमण्डप में रखा है । माइतीघर से नयाँ बानेश्वर तक स्थानीय प्रशासन ने निषेधित क्षेत्र घोषणा की हुई है, और वहाँ प्रदर्शन करने के कारण प्रहरी ने जनमत पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है ।
शाम तक उन सभी को छोड़ दिया जाएगा । जनमत पार्टी की अनिता देवी २९ सावन में सामान्य प्रशासन मन्त्री नियुक्त हुई थी ।

यह भी पढें   एकबार फिर सबसे पहले मित्र राष्ट्र भारत ने सहायता का हाथ बढाया

प्रहरी ने पूर्वखानेपानी मन्त्री अब्दुल खान को भी गिरफ्तार किया है ।पार्टी के विभिन्न तह के नेताओं सहित कुल ५३ लोगों को नियन्त्रण में लिया जाने की जिला प्रहरी परिसर, काठमांडू ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com