Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर का विकास ही हमारी चाहना : एसपी थापा मगर

 

spकैलास दास,जनकपुर, भाद्र २ । जनकपुर रामचौक स्थित श्री गणेश युवा कमिटी ने सीमा सुरक्षा बल के प्रहरी उपरीक्षक सुवर्ण थापा मगर को एक कार्यक्रम के बीच ‘सम्मान तथा विदाई’ किया है ।

कमिटी के अध्यक्ष दीपक कुमार भगत की अध्यक्षता मे हुआ उस कार्यक्रम में उपरीक्षक थापा मगर को फूलमाला तथा दोसल्ला ओढाकर सम्मान तथा विदाई किया गया है । उन्हे ‘माया के चिन्ह’ के रुपमा चाँदी का जानकी मन्दिर भी दी है ।

यह भी पढें   जाजरकोट में पहिरो से मां-बेटे की मौत, एक लापता

कार्यक्रम मे सम्मानित उपरीक्षक मगर ने  कहा कि हमारी चाहना है कि सुन्दर जनकपुर, स्वच्छ जनकपुर, तथा धार्मिक पर्यटकीय जनकपुर क्षेत्र के रुप में विकास हो । विकास के रास्ते में यहाँ के युवा सक्रिय है । युवाओं को धन्यवाद देते हुए उन्होने कहा कि युवा को बहुत सारे काम करना है । जब तक युवा आगे नही आऐगा विकास की गति नही बढेगी । उन्होने यह भी कहा कि जनकपुर के शान्ति सुरक्षा में हमारा प्रयास रहा है ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

कमिटी द्वारा दिया गया यह सम्मान ने हमे प्रफुलित ही नही आगे काम करने की जिम्मेवारी भी बोध करा रहा है उन्होने कहा ।

‘विदाई तथा सम्मान’ कार्यक्रम में नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र, पूर्व अध्यक्ष अशोक रौनियार, कमिटी के वरिष्ठ निर्देशक गणेश ब्रह्मचार्य चैतन्य, भूपू अध्यक्ष सुरेन्द्र भण्डारी, महावीर युवा कमिटी के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार साह, राम युवा कमिटी के अध्यक्ष रामबाबु साह सहित के व्यक्तिओं ने अपनी अपनी धारणा रखी थी ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की नियमित बैठक आज दोपहर को

कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य कमिटी का निर्देशक एवं जउवा संघका सचिव ललित कुमार साह ने किया था तो उद्घोषण कमिटी का अध्यक्षीय सल्लाहकार शंकर प्रसाद साह की है ।  गणेश युवा कमिटीे समाजिक, धार्मिक–साँस्कृतिक, स्वास्थ्य तथा खेलकुद सहित के क्षेत्र में काम करते आ रहे है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com