शेख हसीना बनेंगी लगातार चौथी बार बंगलादेश की प्रधानमंत्री
काठमान्डू 8 जनवरी 24
शेख हसीना ने लगातार चौथा कार्यकाल हासिल कर लिया है। हसीना की पार्टी अवामी लीग ने 200 सीटों पर जीत हासिल कर दो तिहाई बहुमत पाया है। विपक्षी जातीय पार्टी 10 और निर्दलीय 45 सीटों पर विजयी हुए हैं। चुनाव में छिटपुट हिंसा के बीच महज 40 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। मुख्य विपक्षी दल बीएनपी और 15 अन्य दलों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री और अवामी लीग प्रमुख शेख हसीना को पांचवें कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है. उनकी पार्टी ने हिंसा और मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बहिष्कार से प्रभावित चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किया है. हसीना (76) वर्ष 2009 से सत्ता में हैं और उनकी पार्टी अवामी लीग ने दिसंबर 2018 में पिछला चुनाव भी जीता था. उनका इस एकतरफा चुनाव में लगातार चौथी बार और कुल मिलाकर पांचवीं बार सत्ता में आना पहले से ही तय माना जा रहा था.


