Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने तथा धर्मांतरण रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा -त्रिभुवन नाथ पाठक

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने , धर्मांतरण रोकने ,देश के मठ मंदिर को संरक्षित करने के लिए नेपाल जनता पार्टी देश व्यापी अभियान चलायेगी। उपयुक्त बातें रविवार को जनकपुरधाम में पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए त्रिभुवन नाथ पाठक ने कही। आगे उन्होंने उन्होंने कहा कि करोड़ों डालर हिन्दू राष्ट्र को समाप्त करने के लिए विदेशी ताकतों ने यहां के वेइमान नेताओं को जेवमें डाली। पाठक ने कहा कि मधेशी, पहाड़ी में बांटने में बांटने वाली पार्टी भी सत्ता के लिए उन्ही पार्टियों के साथ सत्ता में हैं। नेपाल जनता पार्टी के अध्यक्ष ने कहा कि आज अगर हिन्दू राष्ट्र के लिए जनमत हो तो दो तिहाई नेपाली जनता हिंदू राष्ट्र के पक्ष में मतदान करेंगे। आज नेपाल में विदेशी ताकतों के इशारे पर भारत बिरोधी गैंग सक्रिय हो गये हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विज्ञान, टेक्नोलॉजी, धर्मशाला आदि में काफी सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना पूरे विश्व के हिन्दूओं के लिए गर्व की बात है। नेपाल जनता पार्टी के मधेश प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साह की अध्यक्षता में संपन्न पार्टी प्रवेश कार्यक्रम में 325से अधिक लोगो ने विभिन्न पार्टियों से परित्याग कर नेपाली जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए। कार्यक्रम में पार्टी केबरिष्ट खेम नाथ आचार्य,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, महामंत्री राजनंदन प्रसाद चौधरी, वरिष्ट नेता संतोषानंद जी महाराज , मुरली मनोहर मिश्र सहित कई नेताओं ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नेपाल जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की सहभागिता थीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *