Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2.6 किलो के ट्यूमर निकाला डा.सुधीर कुमार सिंह की टीम

 

 जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। प्रादेशिक अस्पताल जनकपुरधाम अस्पताल में प्रथम वार डा.सुधीर कुमार सिंह की टीम ने एक महिला को 2किलो 600ग्राम का ट्यूमर निकालकर एक गरीब महिला को नयी ज़िन्दगी दी है। जनकपुरधाम उप महानगरपालिका वार्ड 24बसहिया गांव के35बर्षीय राम तोला देवी भारत के विभिन्न अस्पताल तथा नेपाल के भरतपुर में इलाज करवायी थीं। डाक्टरों ने ट्यूमर आपरेशन मेंलाखों रुपए खर्च होने की बात कही थी। फिर भी सौ फीसदी सफल होने पर संदेह व्यक्त किया था।अत्यधिक गरीब होने के कारण वे इलाज से असमर्थ थी।अंत में रोगी के परिवार वालों ने प्रादेशिक अस्पताल में यूरोलॉजिस्ट डॉ.सुधीर कुमार सिंह से परामर्श लिया।डा. सुधीर कुमार सिंह ने पैसेंट की हिस्ट्री देखा और आपरेशन करने का बीड़ा उठाया। डा.सुधीर कुमार सिंह की टीम ने ढाई घंटे तक आपरेशन के बाद 2किलो 600ग्राम ट्यूमर का आपरेशन कर उस महिला को नयी ज़िन्दगी दी है।डा . सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि ट्यूमर किडनी के साथ जुड़ा था। किडनी को बचाते हुए आपरेशन करने में सफलता पाई है। आपरेशन में डा.सुधीर कुमार सिंह के साथ डा.नवीन साह, डा.अमित कर्ण, डा.संजय यादव आपरेशन टीम में शामिल थी। उपयुक्त बातें प्रादेशिक अस्पताल के प्रवक्ता डा.राम ज्ञान यादव ने दी है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *