बागमति सुगरमिल ने स्वीकार किया घटतौली क्षतिपूर्ति
देशबन्धु यादव/परासी। तीन दिवसीय गन्ना किसानों ने घटतौली के विरोध/आन्दोलन के बाद बागमति खाँडसारी सुगरमिल कुडिया ने क्षतिपूर्ति के आश्वासन पश्चात गन्ना तौल/क्रसिंङ सुचारु होने की जानकारी सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेकनारायन उपाध्याय ने बताया।
पौष २० गते को बागमति खाँडसारी सुगरमिल कुडिया में गन्ना तौल में घटतौली के विरोध में गन्ना किसानों ने क्षतिपूर्ति के मांग करते हूए तीन दिन पुष २०,२१ और २२गते तक गन्ना तौल/क्रसिंङ बन्द किया था। सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेकनारायन उपाध्याय के सहजीकरण में गन्ना किसान और सुगरमिल प्रबन्धन के बिच घटतौली का क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने पर सहमति हुआ।
प्रत्येक तौल में दो कुन्तल(रु.१२७०/-) घटतौली का क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने पर बागमति सुगरमिल ने सहमति जताया।
नापतौल तथा गुणस्तर कार्यालय बुटवल ने २०८० पौष २ गते बागमति खाँडसारी सुगरमिल कुडिया का तौल केन्द्र (धर्मकांटा) का नापतौल प्रमाणित किया था। जिसमें पौष ३ गते से १९ गते तक १७ दिन का प्रत्येक ट्रेकटर ट्राली के गन्ने के तौल में दो कुन्तल के मुल्य रु.१२७०/- क्षतिपूर्ति स्वरुप उपलब्ध कराने पर सुगरमिल के सञ्चालन में किसानों ने सहमति जताया।
साथ ही विगत वर्ष में नेपाल सरकार मन्त्रीपरिषद के निर्णय अनुसार गन्ने का समर्थन मुल्य उपलब्ध एवं कार्यन्वयन के लिए सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेकनारायन उपाध्याय से किसानों ने सहजीकरण/पहल करने का बिचार ब्यक्त किया।


