Wed. Jul 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल-भारत सीमा की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ एवं सुनिश्चित करने का फैसला

 

महराजगंज 12 जनवरी 24

नेपाल-भारत के सम्मिलित अधिकारियों की कोआर्डिनेटर कमेटी की बैठक गुरूवार को नेपाल के नवलपरासी जिले के भैरहवा में आयोजित की गई। इस दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेपाल-भारत सीमा की सुरक्षा व्यवस्था सुद्द्ध एवं सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया। भारत एवं नेपाल के उच्चाधिकारियों की कोऑर्डिनेशन कमेटी की एक बैठक में कई दोनों देशों के कई अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढें   बीआरएबीयू में प्रो. डॉ. रजनीश कुमार गुप्ता संभालेंगे विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर का कार्यभार

नेपाल का भैरहवा क्षेत्र महराजगंज जनपद के सोनौली सीमा से सटा हुआ है।  महराजगंज व सिद्धार्थनगर जनपद एवं नेपाल के रूपंदेही, कपिलवस्तु एवं नवलपरासी जिले के प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न सुरक्षा एवं खुफिया एजेंसियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सीमा की सुरक्षा, अपराधियों पर रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए कई बातों पर सहमति बनी और सूचनाओं के आदान- प्रदान के जरिए सीमा की सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर एक दूसरे का सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई गई। महराजगंज के जनपद जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि खुली सीमा होने के कारण पगडंडियों पर विशेष चौकसी बरतने की जरूरत है बैठक का मुख्य मुद्दा बॉर्डर क्षेत्र में कानून व्यवस्था एवं अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बॉर्डर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

यह भी पढें   विपद् के समय कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के लिए दिया गया निर्देश पत्र

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *