Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस वंशवाद परम्परा में जुडता नया नाम

 

Sashank-Koiralaकांग्रेस वंशवाद परम्परा में जुडता नया नाम
श्वेता दीप्ति, काठमान्डौ । नेपालकी राजनीति में सत्तर वर्ष से कोईराला परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । नेपाल में राजतंत्र से प्रजातंत्र के बीच के हर उतार चढाव का साक्षी बना है कोईराला परिवार और आज भी नेपाल की सत्ता का कमान कोईराला परिवार के हाथों में है । कोईराला परिवार का स्थान नेपाल की राजनीति में वैसा ही है जैसा भारत की राजनीति में नेहरु परिवार का । कई मायने में ये वंशवाद देश के हित में होता है तो कई बार इस वंशवादरुपी बट वृक्ष के नीचे छोटे और गुणकारी पौधे पनप ही नहीं पाते । खैर, । कोईराला परिवार से दो शक्तिशाली उत्तराधिकारी का नाम राजनीति पटल पर उभर कर आ रहा है जिनमें एक नाम है वी. पी. कोईराला के छोटे सुपुत्र सशांक कोईराला जो बहुत जल्द का्रग्रेस में कोईराला वंश परम्परानुसार नेतृत्व सम्भालने वाले हैं यह कयास लगाया जा रहा है और दूसरा जो नाम उभर कर आ रहा है वह है मृदुला कोईराला जिसके लिए माना जाता है कि सुशील कोईराला के सत्ता संचालन में कहीं ना कहीं से वो पीछे सहायक के रुप में है ।
सशांक कोईराला दो बार केन्द्रीय सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं और दोनों ही बार संविधानसभा सदस्य भी निर्वाचित हुए हैं । उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द १३वें महाधिवेशन में उन्हें महामंत्री बना कर नेतृत्व सम्भालने की कवायद शुरु होगी । ये दोनों ही प्रधानमंत्री के विश्वासी हैं । सशांक कोईराला शायल एक उपयुक्त पात्र के रुप में उभर कर आएँ । कांग्रेस को एक नए नेतृत्व की आवश्यकता भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *