Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इंडियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस मनाया गया

 

काठमांडू,13, जनवरी । आज प्रवासी भारतीय दिवस 2024 भव्यता के साथ मनाया गया । इंडियन सिटीजन एसोसिएशन ऑफ नेपाल तथा भारतीय राजदुतावास द्वारा संयुक्त रूप में दूतावास परिसर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कन्दोई की अध्यक्षता में हुये समारोह के प्रमुख अतिथि भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव थे । इस अवसर पर dcm श्री प्रशन्न श्रीवास्तव की भी उपस्थिति थी । समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कन्दोई ने स्वागत भाषण करते हुए अगले कार्यक्रम की घोषण की । श्री कन्दोई ने कहा कि हमारी संस्था हर वक्त प्रवासियों को मदद करने को तैयार है। उन्होंने संस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी । श्री मनोज ने कहा कि दो साल से हम लगातार भारत महोत्सव मनाते आयें हैं और आगे भी जारी रहेगा ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 6 जून 2026 शनिवार शुभसंवत् 2083

प्रमुख अतिथि के रूपमे बोलते हुए राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव सभीको बधाई दिये । राजदूत श्रीवास्तव ने प्रवासी भारतीयों के  उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य है कि प्रवासियों को किस तरह भारत के साथ जोड़ा जाय । उन्होंने कहा कि संस्था के साथ सहयोग के लिए हम हमेशा तैयार रहेंगे।

कार्यक्रम में कैलाश नौलखा ग्रुप द्वारा संगीत का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

भारतीय राजदूत श्री नवीन श्रीवास्तव जी का हिंदी में सन्देश सुनियें ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 4 जुन 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

https://fb.watch/px_Ce13uVb/?mibextid=RUbZ1f

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed