सत्ता में रहे दलों से ही परिवर्तन पर खतरा है –रवि लामिछाने
काठमांडू, पुष २९– राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के सभापति रवि लामिछाने ने कहा कि चुनाव हारने वालों को जो राष्ट्रीय सभा में ले जाते हैं उनसे ही इस व्यवस्था को खतरा है ।
सभापति रवि लामिछाने ने कहा कि सत्ता में रहे दलों से ही परिवर्तन पर खतरा है । रास्वपा सांसद विराजभक्त श्रेष्ठ के १ वर्षीय कार्यकाल के प्रतिवेदन सार्वजनिक कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही । उन्होंने कहा कि ‘परिवर्तन में प्रारंभ उन्होंने की जिन्होंने अभी अभी चुनाव में हार खाई है । और इनके बिना नहीं आगे बढ़ सकते हंै कहकर चोर दरबाजे से उन्हें राष्ट्रियसभा में लाने के लिए संविधान और व्यवस्था का भद्दा मजाक बनाकर ये लोग ही परिवर्तन के काम पर प्रहार कर रहे हैं ।’


