मेलम्ची का पानी मिलेगा काठमांडू उपत्यका निवासियों को माघ १ गते से
काठमांडू, पुष २९– मेलम्ची का पानी काठमांडू उपत्यका निवासियों को माघ १ गते से पुनः दिया जाएगा । बर्षा के कारण से अति क्षति पहुँचे मेलम्ची के मुहान क्षेत्र का मर्मत कर दिया गया है । अब माघ १ गते से पुनः उपत्यकावासी की नल में पानी पहुँच जाएगा ।
मेलम्ची के पानी पुनर्वितरण को प्रधानमन्त्री प्रचण्ड द्वारा शुभारम्भ करने का कार्यक्रम है ।
प्रधानमन्त्री द्वारा पानी पुनर्वितरण के शुभारम्भ के बाद घर घर की नलों में मेलम्ची का पहुँचने का मेलम्ची खानेपानी विकास समिति ने जानकारी दी है ।
पहले दिन अनामनगर और मिनभवन केन्द्र से पानी वितरण शुरु होगा । उसके बाद क्रमशः खुमलटार, महाँकाल चौर, कीर्तिपुर, बोडे, कटुन्जे, बालाजु, बाँसबारी केन्द्र से भी पानी वितरण शुरु करने की आयोजन ने जानकारी दी है ।
बाढ़ से मेलम्ची खानेपानी के मुहान और उसके मार्ग में क्षति पहुँचने के बाद मेलम्ची खानेपानी की आपूर्ति को रोका गया था । मानसून शुरु होने से पहले ही मेलम्ची के सुरुङ को बन्द कर पानी लाने से रोका गया था । मानसून समाप्त होने पर लम्बे समय के बाद भी मेलम्ची का पानी काठमांडू नहीं पहुँच पा रही थी जिससे खानेपानी का अभाव उपत्यकावासी झेल रहे थे और प्रदर्शन में उतरे थे । उसके बाद ही मेलम्ची खानेपानी विकास समिति की बोर्ड बैठक ने पानी २८ दिन के भीतर उपत्यका क घर–घर में पहुँचाने का निर्णय किया था ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड माघ १ गते को चौथी बार मेलम्ची के पानी वितरण का शुभारम्भ करेंगे । काठमांडू उपत्यका खानेपानी लिमिटेड (केयूकेएल) से सुन्दरीजल पानी प्रशोधन केन्द्र में प्रशोधन कर काठमांडू उपत्यका के घर–घर में पुनः वितरण किया जाएगा ।

