Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दीर्घकालिन खानेपानी सेवा उपलब्ध कराने के लिए नेपाल सरकार प्रयासरत है – प्रधानमंत्री प्रचण्ड

 

काठमांडू, माघ १– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा –काठमांडू उपत्यका में बढ़ते जनसंख्या को सुरक्षित तथा दीर्घकालिन खानेपानी सेवा उपलब्ध कराने में नेपाल सरकार प्रयासरत रहेगी । आज (सोमबार) सुबह सिंहदरबार में आयोजित मेलम्ची खानेपानी के पथान्तरण पुनर्वितरण शुभारम्भ कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री ने कहा कि खानेपानी की दीर्घकालिन व्यवस्था के लिए दूसरे चरण के याङग्री तथा लार्के नदी डाईभर्सन के कार्यसमेत निश्चित कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ेंगे ।
कार्यक्रम में प्रधानमन्त्री ने काठमांडू उपत्यका में बढ़ती हुई जनसंख्या को देखते हुए खानेपानी की बढ़ती मांग और आपूर्ति की सीमितता का विरोधाभाष समाधान करने पर भी जोड़ दिया है ।
प्रधानमन्त्री ने कहा ‘काठमांडू उपत्यका के बढ़ती जनसंख्या को सुरक्षित तथा दीर्घकालिन खानेपानी सेवा उपलब्ध कराने के लिए नेपाल सरकार प्रयासरत है । हाल मेलम्ची खानेपानी आयोजना के हेडवक्र्स के निर्माण कार्य यथाशीघ्र सम्पन्न कर दूसरे चरण के याङग्री तथा लार्के नदी डाईभर्सन के कार्यसमेत की निश्चित कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ाएंगे ।’ उन्होंने बताया कि आयोजना के दीर्घकालिन समस्या समाधान के लिए विस्तृत अध्ययन तथा ठोस कार्ययोजना बनाकर आयोजना के पुनर्निर्माण का कार्य कार्यान्वयन करके हाल प्रयोग होते आ रहे वैकल्पिक प्रणाली को भी बारह महीने सञ्चालन करने की व्यवस्था मिलाने को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारी को मैंने निर्देशन दिया है ।’

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक कल सुबह ११ बजे तक के लिए स्थगित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *