Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भेरी सहकारी बित्तिय संस्था की २८ वीं साधारण सभा सम्पन्न 

 

नेपालगन्ज (बाँके) पवन जायसवाल ।नेपालगन्ज में रही भेरी सहकारी बित्तीय संस्था लिमिटेड की २८ वीं बार्षिक साधारण सभा भेरी प्राबिधिक शिक्षालय नेपालगन्ज में सम्पन्न हुआ है ।

भेरी सहकारी बित्तीय संस्था लिमिटेड संस्था के अध्यक्ष पदम बहादुर भण्डारी के अध्यक्षता में साधरणसभा की उदघाटन सत्र के प्रमुख अतिथि जिला सहकारी संघ के सदस्य जमान सिंह वली ने पानस में दीप प्रज्वलन करके बिधिवत उद्घाटन किया था । प्रमुख अतिथि जमान सिंह वली ने अपनी बिचारों में बाँके जिला में सब से पुरानी सहकारी यह भेरी सहकारी वित्तीय संस्था लिमिटेड ने उत्कृष्ठ काम करते आइृ है इस लिये और अच्छी नेतृत्वदायी भूमिका निभाते आई है अब इसको लुम्बिनी प्रदेश की उकृष्ठ सहकारी बनाने की ओर सभी लोगों को जुट्ना पडेगा बताया । 

यह भी पढें   राजबिराज घटना – अस्पताल ने अपने ६ कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

इसी तरह वह कार्यक्रम में अतिथि में भेरी सहकारी संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अच्युत प्रसाद प्रसाई, राष्ट्रीय सहकारी बैंक लि. शाखा प्रमुख प्रकाश थपलिया, जिला बचत तथा ऋृण संघ बाँके को उषा भण्डारी ने भेरी सहकारी संस्था लि देश की ऐसी आर्थिक मन्दी और सिमित सहकारी की बदमासी के वजेसे सहकारी प्रति जन मानस में पडी नकारात्मक साेंच की प्रवाह नकरके भी सहकारी की मूल्य और मान्यता को आत्मसात करते आई अपनी गति में आगे बढती रही है और अपनी शेयर सदस्य की निरन्तर रुप से अच्छी सेवा प्रवाह करते आइै इस लिये इसकी साख और बढ्ते गई है खुशी ब्यक्त करते हुये बाँके जिला में उत्कृष्ट सहकारी के रुप में रही और प्रगति करते जाये शुभकामना ब्यक्त किया था । 

यह भी पढें   सरकार संविधान का पालन नहीं कर रही है – अमरेशकुमार सिंह

 संस्था की ओर से सभाध्यक्ष पदम बहादुर भण्डारी ने आ.ब.२०७९÷०८० की प्रतिबेदन पेश करते हुये संस्था की नाफा १ करोड ५५ लाख, शेयर पूँजी १ करोड ७२ लाख, कर्जा कारोबार २९ करोड और निक्षेप १४ करोड ९७ लाख रही है जानकारी कराया ।

वह अवसर पर आ.ब.२०७९÷०८० में निक्षेप और कर्जा कारोबार की ओर उत्कृष्ट कारोबार किये बापत माया लोनिया और उषा तारामी ( गुरुङ ) को नगद राशी सहित दोसल्ला और प्रमाणपत्रद्वारा सम्मान किया गया था । इसी तरह संस्था की स्थापना काल से विभिन्न समय पर संस्था की सञ्चालक समिति कीे विभिन्न पद में और विभिन्न उपसमिति में समेत रहकर सेवा देते आ रहें वो लोगों की उच्च  मुल्यांकन करते हुये पूर्ब संचालक सदस्य शिव प्रसाद जोशी को माला, दोसल्ला और प्रमाणपत्रद्वारा सम्मान किया गया था ।

यह भी पढें   प्रधान सेनापति अशोकराज सिग्देल चीन यात्रा के लिए रवाना

 साधरणसभा की बन्द सत्र में संचालक समिति ने पेश की  विभिन्न प्रस्तावों में बृहत् छ्लफल करके पारित किया गया था साथ ही आगामी ४ बर्ष के लिये नई नेतृत्व क लिये निर्वाचान माघ २० गते होगी निर्वाचन अधिकृत झबिन्द्र पौडेल ने जानकारी कराया । संचालक सदस्य हिम बहादुर नेपालीद्वारा सञ्चालित कार्यक्रम में उपाध्यक्ष बिन्दा खरेल ने स्वागत मन्तब्य व्यक्त की थी शोभा गुरुङ्ग ने जानकारी दी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com