कारोबारी नरेश अग्रवाल गिरफ्तार
काठमांडू. 19 /1/24
राजस्व जांच विभाग ने काठमांडू के क्षेत्रपाटी स्थित कारोबारी नरेश अग्रवाल के घर पर छापेमारी की. घर में 2 करोड़ कैश मिला है .
विभाग के सूचना अधिकारी नवराज अधिकारी ने बताया कि कारोबारी अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा- ‘हमने उसे नियंत्रण में ले लिया है।’ आरोप है कि अग्रवाल सोना, हुंडी और क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन में शामिल है।

