Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल चीन सीमा पर 7.3 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके काठमांडू 23 जनवरी 24

 

भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 बताई जा रही है. भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा के पास बताया जा रहा है. भूकंप के ये झटके इतने जबरदस्त थे कि कई इलाकों में लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए. चीन में भूकंप के बाद कई बार आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.5 तक मापी गई है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया, “चीन के दक्षिणी झिंजियांग में भूकंप का केंद्र रहा. भूकंप की तीव्रता 7.2 रही. लैटीट्यूड 40.96 और लंबाई 78.30, गहराई: 80 किमी रही.”

यह भी पढें   रसुवागढ़ी जलविद्युत् में कीचड़... उद्धार टीम वापस

वहीं चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि मंगलवार तड़के चीन के पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के एक दूरदराज के हिस्से में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया. स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे के बाद अक्सू प्रान्त में वुशू काउंटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के बाद कई बार आफ्टर शॉक्स महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.5 तक मापी गई है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com