Sat. Oct 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्व कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा पर सांसद अजय निषाद ने खुशी जताई

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । बिहार के गुदड़ी के लाल को भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा पर मुजफ्फरपुर के सांसद अजय निषाद ने प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि देश के पिछड़े और अति पिछड़े की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करता हूँ ।

लम्बे समय तक देश में कांग्रेस की सरकार रही, उसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शामिल रहे। किसी ने उनको सम्मान दिलाने की चिंता नहीं की। केवल कर्पूरी ठाकुर के नाम पर पिछड़े समाज का वोट लेने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जब से केन्द्र में भाजपा की सरकार चल रही वंचित समाज के लिए चिंता की जा रही हैं। सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के मूल मंत्र को लेकर पीएम मोदी आगे बढ़ रहा हैं। माननीय प्रधानमंत्री जी ने भारत रत्न का यह सम्मान ना केवल जननायक कर्पुरी ठाकुर जी को ही दिया है बल्की समस्त पिछड़े और शोषितों के लिए काम करने वाले हर सामाजिक और राजनैतिक कार्यकर्ता का सम्मान किया है।

यह भी पढें   नबिल बैंक की 42वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न: 15.80% लाभांश का प्रस्ताव पारित

आने वाले दिन में पिछड़ा समाज इसको सदा कृतज्ञता से याद रखेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com