Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला शाखा व्दारा राहत वितरण

 

1नेपालगंज्र,(बाँके) पवन जायसवाल २९ अगस्त ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा ने बाढ प्रभावितों को राहत वितरण कार्य की निरन्तरता जारी रक्खा है ।
इसी क्रम में बाँके जिला के  बेतहनी गा.वि.स.के बाढ प्रभावितों को  विहीवार को राहत वितरण किया गया है ।
श्रावण ३० गते को आई बाढ विपद् से प्रभावित परिवार को रेडक्रस ने गैरखाद्य राहत सामग्री (त्रिपाल, कम्बल वर्तन सेट कपडा सेट और बाल्टी) वितरण कार्य जारी रक्खा है ।
बाँके जिला के बेतहनी गा.वि.स.में बाढ से २ सौं ११ पूर्ण, ५ सौ ५६ आंशिक और ३७ अन्य करके ८ सौ २३ घरपरिवार प्रभावित हुयें है  ।
वो परिवार मध्ये पूर्ण रुप में घर क्षति हुयें परिवार को नेपाल रेडक्रस सोसाइटी ने गैरखाद्य राहत वितरण किया है ।
3राहत वितरण कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीजअहमद सिद्धिकी, बेतहनी उप–शाखा के सभापति कामताप्रसाद यादव, नेपाल रेडक्रस सोसाइटीे जिला शाखा के प्रहलाद विश्वकर्मा, गा.वि.स. स्थानीय प्रहरी, स्वास्थ्य चौकी प्रतिनिधि लगायतयों के सहभागिता रहीे थी  ।
अभी तह नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा ने पूर्ण रुप में घर क्षति हुयें परिवारों को  गैरखाद्य राहत सामग्री राधापुर, सीतापुर, साईगाँव, उढरापुर, कचनापुर, महादेवपुरी, विनौना, बैजापुर, हिरमिनिया, पिपरहवा, भवनियापुर, जैसपुर, फत्तेपुर गा.वि.स.के वडा नं. १, गंगापुर, कम्दी, बेतहनी, बनकटट्ी  के प्रभावितों को उपशाखाएँ मार्फत राहत वितरण किया गया है ।
इसी तरह बाढ प्रभावितों को लियें नेपालगंज नगरपालिका वडा नं. १३ निवासी उत्तम सिंह नेपाली, और रेखा श्रेष्ठद्वारा ३ कुन्टल ६० किलो चामल और २ बोरी कपडा नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा को हस्तान्तरण किया है  । दोनों दाताओं को 4नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा ने धन्यवाद व्यक्त किया प्रहलाद विश्वकर्मा ने जानकारी दी है ।
इसी तरह राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी क्षेत्र नं. २ के क्षेत्रीय सचिव अशोक कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में बाँके जिला के बसुदेवपुर गाविस के ५ और ६ सुर्जीगावँ से संकलित राहत सामाग्री बाँके जिला के होलिया गाबिस वार्ड नं. ७, ८ और ९ में गा.वि.स. स्थानीय प्रहरी, स्वास्थ्य चौकी प्रतिनिधियों के े सहभागिता में ५० हजार बराबर की सामाग्रीयों में ५ सौ किलो चामल, दो सौ किलो नमक, ४० किलो दाल और अन्य कपडा भी था क्षेत्रीय सचिव अशोक कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *