Tue. Sep 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रुपैडिहा एस.एस.बी.ने जडीबूटीे तस्कर को पकडा

 

10643379_536325113133662_1512057400_nनेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, ३० अगस्त ।
बाँके जिला के सीमापर रुपैडीहा बाजार में करोड रूपया से भी अधिक मुल्य का जडीबूटीे तस्करी करने के अभियोग में नेपालगन्ज के एक होटल व्यवसायी को पकडा गया है।
अगस्त २७ बुधवार को मोटर साइकल पर चामल की बोरी के भितर छिपाकर अवैध रुप में आते समय दो किलो यार्सागुम्बा के साथ नेपालगन्ज के होटल व्यवसायी गोपाल गिरी को भारतीय सीमा पर तैनात अर्धसैनिक बल एस.एस.बी. ने पकडा ।
नेपालगन्ज के बाजार के न्यूरोड में स्थित होटल कस्तुरी सञ्चालन करते आ रहे गोपाल गिरी चामल लेकर नेपालगन्ज की ओर आ रहे थे ।
एस.एस.बी. रुपैडिहा की सातवीं बाहिनी के उप–सेनानायक अभिनव कश्यप ने बताया की नेपालगन्ज की ओर जाते समय पर मोटरसाइकल चेक जाँच करते समय चामल की बोरी के भितर छिपाए हुयें दो किलो यार्सागुम्बा बरामद हुआ ।
एस.एस.बी. के अनुसार, यार्सागुम्बा के साथ उनके पास १ करोड २२ लाख ४५ हजार भारतीय मूल्य बराबर का सामान बरामद किया गया है । एस.एस.बी.ने भे ३ प ३०५० नम्बर की  गोपाल गिरी की मोटरसाइकल जो ढुवानी में प्रयोग किया गया था उसको नियन्त्रण मे रक्खा है ।
होटल अर्गनाइजेशन बाँके के कार्यसमिति सदस्य भी गोपाल गिरी थे । एस.एस.बी. को उद्धृत करते हुये  भारतीय पत्रकार नबी अहमद ने जानकारी दिया । एस.एस.बी.ने गिरी के मार्फत यार्सागुम्बा की तस्करों का गिरोह भी पकडने का विश्वास व्यक्त करते हुये जडीबूटी सहित थप अनुसन्धान के  लियें गिरी को बुधवार को ही वन विभाग को  जिम्मा में लगा दिया था ।
बन विभाग के अनुसार, कुछ महीने इधर भारत के हिमाञ्चल प्रदेश से यार्सागुम्बा नेपालगन्ज के रास्ते से चीन  अवैध तस्करी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com