Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेश पलायन विद्यार्थियों को अब नेपाल में ही रोकना होगाः प्रधानमन्त्री

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ जनवरी । प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने कहा है कि विदेश पलायन युवाओं को अब नेपाल में ही रोकना होगा । उन्होंने कहा कि उनके दिल में नेपाल के प्रति आकर्षण जगाने के लिए अब काम करना होगा । कृषि तथा विज्ञापन विश्वविद्यालय की १२वें सधारणसभा को आज सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने कहा– ‘रोजगारी प्रर्वद्धन करना है, विद्यार्थियों को आकर्षित बनाना है । इसके लिए उत्पादन और उत्पादकत्व वृद्धि करना होगा, कृषि विश्वविद्यालय इसके लिए भूमिका खेल सकती है ।’ उन्होंने कहा कि प्राध्यापक, कृषि वैज्ञानिक, विद्यार्थी और प्राविधिक के सहयोग बिना उत्पादन और उत्पादकत्व वृद्धि नहीं हो सकती । प्रधानमन्त्री ने कहा कि जिसतरह हो, विदेश पलायन हो रहे विद्यार्थियों को अब कृषि के प्रति आकर्षित करना होगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *