शासक वर्ग की उपेक्षा में है मधेशः अध्यक्ष यादव

काठमांडू, ३१ जनवरी । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने दावा किया है कि मधेश आज भी शासक वर्ग की उपेक्षा में हैं, जिसके चलते मधेश और मधेशी जनता पीछे पड़ गया है । समाजवादी महिला संघ मधेश प्रदेश द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है । उनका मानना है कि आज भी शासक वर्ग की नीति मधेश प्रति विभेतपूर्ण है, जिसके चलते शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जैसी विषय में मधेश पीछे पड़ा हुआ है ।
समाजवादी महिला संघ की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमको सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा– ‘शासक वर्ग की रवैया विरुद्ध मधेशी जनता की ओर से की गई संघर्ष के कारण ही देश में संघीयता आई है । लोकतान्त्रिक गणतन्त्र स्थापना होने के बाद भी केन्द्रीकृत मानसिकता लेकर चलनेवाले शासक वर्ग की मानसिकता आज भी परिवर्तन नहीं हुआ है, मधेश के प्रति उनकी रवैया आज भी वैसा ही है ।’
अध्यक्ष यादव का मानना है कि समथल भूभाग और उर्वर भूमि के कारण मधेश विकास के लिए आधारभूत रुप में मजबूत है, लेकिन मधेश के प्रति गलत नीति, योजना और विभेदकारी शासक प्रणाली के कारण यह क्षेत्र पीछड़ा हुआ है । उनका मानना है कि जब तक बजट विनियोजन में मधेश को अनदेखा किया जाता है, तब तक मधेश प्रदेश पीछे ही रहेगा ।

