Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत

 

रॉयटर्स, वीना डेल मार।

मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से 99 लोगों की मौत हो गई है और 32 शवों की पहचान की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग बुझाने के लिए 19 हेलीकाप्टर और 450 से अधिक अग्निशामकों को लगाया गया है।

कई इलाकों में आसमान में धुआं छा गया
अधिकारियों ने कहा कि 1,600 घर नष्ट हो गए हैं। मध्य चिली के वालपराइसो क्षेत्र के कई इलाकों में शनिवार को आसमान में धुआं छा गया। अधिकारियों ने हजारों लोगों से अपने घरों को खाली करने की अपील की है। चिली के अधिकारियों ने कहा कि तटीय पर्यटन शहर विना डेल मार के आसपास के इलाके प्रभावित हुए हैं। बचाव दल सभी प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहा है।

यह भी पढें   उद्योग मंत्री दीपक कुमार साह का दावा गलत साबित, गैस आपूर्ति पर भ्रामक बयान

राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने जताई चिंता
गृहमंत्री कैरोलिना टोहा ने कहा कि वालपराइसो की स्थिति सबसे नाजुक है। उन्होंने कहा कि देश 2010 के भूकंप के बाद सबसे खराब आपदा का सामना कर रहा है। वालपराइसो क्षेत्र में तीन आश्रय स्थल बनाए गए हैं। राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कहा कि स्थिति वास्तव में बहुत कठिन है।

बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि अगर आपको वह स्थान छोड़ने को कहा जाता है तो ऐसा करने में संकोच न करें। गर्मी के महीनों में चिली में जंगल की आग असामान्य नहीं है।

यह भी पढें   करदाता प्रोत्साहन कार्यक्रम अन्तर्गत विजेता घोषित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com