Thu. Jul 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिकी सीनेट ने यूक्रेन और इजरायल की सहायता के लिए 118 अरब डॉलर जारी किया

 

एपी, वाशिंगटन।

एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सीनेटरों ने यूक्रेन के लिए युद्धकालीन सहायता के साथ सीमा प्रवर्तन नीति को जोड़ते हुए 118 बिलियन अमेरिकी डॉलर का पैकेज जारी किया।

यूक्रेन और इजरायल की सहायता के लिए 118 अरब डॉलर जारी
अमेरिकी सीनेट ने सीमा सुरक्षा कड़ी करने, यूक्रेन और इजरायल की सहायता के लिए 118 अरब डॉलर का अनावरण किया। रूस-यूक्रेन के बीच लगभग डेढ़ साल से ज्यादा समय से युद्ध जारी है। वहीं एक बार फिर अमेरिका ने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने का ऐलान किया है। हालांकि साथ में व्हाइट हाउस ने चेतावनी भी दी है कि एडिशनल फंड की मंजूरी के बिना यूक्रेन की लड़ाई के लिए अमेरिकी सहायता वर्ष के अंत तक समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढें   जनता की अपेक्षा पर सरकार खड़ी नहीं उतरी है – प्रचंड

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कही ये बात
विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका इस साल रूस के साथ युद्ध में कीव की मदद के लिए सहायता के अंतिम पैकेज में यूक्रेन को 250 मिलियन डॉलर तक के हथियार और उपकरण प्रदान करेगा। राष्ट्रपति जो बाइडन ने संसद से यूक्रेन को 61 बिलियन डॉलर की सहायता प्रदान करने के लिए कहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed