Sat. Apr 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय गायक शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को मिला ग्रैमी अवॉर्ड

 

 

भारतीय गायक शंकर महादेवन और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा गया. उनके बैंड ‘शक्ति’ के एलबम ‘धिस मॉमेंट’ को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम का खिताब मिला.  इस एलबम में कुल 8 गाने हैं. ग्रैमी अवॉर्ड संगीत के लिए दिए जाने वाला दुनिया का सबसे बड़ा अवॉर्ड है. इसका आयोजन लॉस एंजिल्स में क्रिप्टो.कॉम एरिना में किया जा रहा है.

ग्रैमी विजेता रिकी केज ने एक वीडियो साझा करके बैंड को बधाई दी. केज ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “शक्ति ने ग्रैमी जीता!!! इस एल्बम के माध्यम से 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते!! बस कमाल। भारत हर दिशा में चमक रहा है. शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, उस्ताद जाकिर हुसैन. उस्ताद जाकिर हुसैन ने उत्कृष्ट बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ दूसरा ग्रैमी जीता.
वहीं शंकर महादेवन ने अपनी पत्नी को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा, ‘ बधाई लड़कों और भगवान, परिवार, दोस्तों और भारत को धन्यवाद. हमें तुम पर गर्व है भारत. अंतिम लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि, मैं यह पुरस्कार अपनी पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं जिनके लिए मेरे संगीत का हर स्वर समर्पित है.’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *