Tue. Sep 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पांच दिवसीय जनकपुर साहित्य,कला महोत्सव संपन्न

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । पांच दिवसीय साहित्य, कला तथा अन्तर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव सोमवार को देर रात संपन्न हो गयी है। मैथिली विकास कोष द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय साहित्य, कला तथा अन्तर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में नेपाल तथा भारत के सौ से साहित्यकार, कलाकार, रंगकर्मी उपस्थित होकर विभिन्न सत्रो तथा नाटक तथा कवि गोष्ठी में भाग लिया। कार्यक्रम में भारत से रामानंद झा रमण, महेन्द्र मलंगिया,किशलय कृष्ण सहित कई साहित्यकार की सहभागिता थीं।इसी तरह नेपाल के प्रसिद्ध साहित्यकार राम भरोस कापड़ि भ्रमर, धीरेन्द्र प्रेमर्षि,डा.राजेन्द्र विमल,डा.रेवती रमण लाल,बृषेश चंद्र लाल, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मंत्री राम चंद्र झा सहित कई दिग्गज साहित्यकार उपस्थित होकर जनकपुर साहित्य, कला तथा अन्तर्राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम का शोभा बढाया । महोत्सव में पूनम मिश्र ,रवि राज सहित एक दर्जन से अधिक गायक/गायिका सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। महोत्सव में नेपाल भारत के आठ नाटकों का मंचन किया गया। महेंद्र नारायण निधि संस्कृति केन्द्र में आयोजित जनकपुर महोत्सव जीवनाथ चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया था।इसका उद्घाटन नेकपा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधान मंत्री माधव कुमार नेपाल ने इसका उद्घाटन एक फरवरी को किया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com