Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में 7 करोड़ रुपए चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेपाल से जुडे तार

 

7फरवरी24

बिहार के बगहा में पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. तलाशी के दौरान पुलिस ने 35 किलोग्राम चरस जब्त किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इसके आधार पर पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जाएगा.

दरअसल, धनहा थाना पुलिस ने वाहन जांच की अभियान चला रही थी. इस दौरान तस्कर के बैग से और उसके शरीर से 35 किलोग्राम चरस जब्त किया. वहीं, गिरफ्तार तस्कर कि पहचान बेतिया के सिकटा के रहने वाले रितेश पटेल के रूप में की गई है.

यह भी पढें   नेपाल में गैर-कानूनी तरीके से रहने के आरोप में 10 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गया गिरफ्तार

‘नेपाल से तस्करी कर चरस को महानगरों तक पहुंचाते थे’

आरोपी से पूछताछ को दौरान कई लोगों की पहचान की गई है, जो नेपाल से तस्करी कर चरस को उत्तर प्रदेश के रास्ते महानगरों तक पहुंचाते हैं. वहीं, पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर पूरे सिंडिकेट के उद्भेदन के लिए कार्रवाई कर रही है.

एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर नेपाल से चरस लेकर बस से उत्तर प्रदेश जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने धनहा रतवल चेक पोस्ट पर वाहन जांच शुरू कर दिया. इसी क्रम में एक तस्कर बस से बाहर निकल कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया. इसके बाद तलाशी लेने पर तस्कर के शरीर से चरस बरामद किया गया.

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के 15 पदाधिकारियों के परिणाम घोषित, गगन थापा सभापति निर्वाचित

साथ ही बस की जांच करने पर बस में एक बैग से चरस का पैकेट बरामद किया गया. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की गई है. इसमें पता चला है कि तस्करी का तार नेपाल और उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जुड़ा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही तस्करी में शामिल और लोगों का पर्दाफाश किया जाएगा. साथ ही सभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com