Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांसबारी जमीन प्रकरणः व्यवसायी अरुण चौधरी के साथ ३ रिहा !

 

काठमांडू, ७ फरवरी । बांसबारी जुत्ता कारखाना लिमिडेट के नाम में रहा १० रोपनी सरकारी जमीन को व्यक्तिगत बनाने के आरोप में गिरफ्तार व्यवसायी अरुण चौधरी और अन्य दो व्यक्ति रिहा हो गए हैं । जिला अदालत काठमांडू ने आज बुधबार उन लोगों को रिहा करने क लिए आदेश दिया है ।
जिला अदालत काठमांडू के न्यायाधीश यज्ञप्रसाद आचार्य की एकल इजलास ने व्यवसायी चौधरी के साथ समान आरोप में गिरफ्तार बाँसबारी छाला जुत्ता कारखाना के लिमिटेड के कार्यकारी अजितनारायण सिंह और सीजी चाँदबाग रेसिडेन्सी प्रा.लि. के संचालक संजय ठाकुर को भी हिरासत मुक्त करने का आदेश दिया है । न्यायाधीश आचार्य द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उन लोगों को २५ दिन तक हिरासत में रख कर अनुसंधान करने के लिए जो मागं की गई है, ऐसी अवस्था नहीं है ।
चौधरी नेपाल की एक उच्च व्यवसायिक घराना ‘चौधरी ग्रुप’ से जुड़े हुए व्यक्तित्व हैं । उनको गिरफ्तार करने के बाद देश की राजनीतिक और व्यवसायिक क्षेत्र तरंगीत हो गई थी । उनके ऊपर लगाया गया आरोप पर जल्द से जल्द अनुसंधान करने के लिए नेपाल पुलिस के ऊपर राजनीतिक प्रेसर था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com