रौतहट से काठमांडू आ रही बस चितवन में हुई दुर्घटनाग्रस्त , २० घायल
काठमांडू, माघ २७ –चितवन में हुई बस दुर्घटना में २० लोग घायल हुए हैं । पूर्वपश्चिम राजमार्ग अन्तर्गत राप्ती नगरपालिका–२ गड्यौली में रौतहट से काठमांडू आ रही बा प्र ०१–००६ ख २००४ नं की बस बीति रात सड़क के किनारे में लगी प्र २०३–००१ ख ७३१२ नं की ट्रक से टकरा गई ।
सभी घायल यात्रियों के बारे में जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय चितवन नेजानकारी दी है । घायलों में से दो की अवस्था गम्भीर है ।
घायलों का चितवन मेडिकल कॉलेज भरतपुर में उपचार किया जा रहा है । बस का चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है ।

