चितवन से काठमांडू आ रहे मिटरब्याज पीडि़तों का न्यायमार्च
काठमांडू, फागुन ४ – न्याय की मांग करते हुए देश भर से मीटरब्याजी पीडि़त संघीय राजधानी काठमाडू आ रहे हैं ।
शहीद दिवस के दिन पूर्व के झापा और पश्चिम के महेन्द्रनगर से एक ही साथ पैदल यात्रा कर वे सभी गुरुवार को चितवन पहुँचे । वहाँ एकत्रित होकर आज एक बहुत बड़े समूह के रुप पैदल चलकर काठमांडू आ रहे हैं । बार बार आन्दोलन करने के बाद भी सरकार द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने पर मीटरब्याज पीडि़तों ने स्वयं एक संघर्ष समिति का गठन किया है । अब देशव्यापी मिटरब्याज पीडितों को संगठित कर न्याय मार्च कर रहे हैं ।
इससे पहले सरकार ने छानवीन आयोग का गठन कर मीटरब्याजी की समस्या का समाधान करने की पहल की थी लेकिन मीटरब्याजी पीडि़तों के अनुसार उन्हें पूर्ण न्याय नहीं मिला है ।


