Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

14महीने जेल सजा भुगतने के बाद मान महंत जालसाजी मुकदमा से मुक्त

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। 14महीने तक कारावास की सजा काटने के वाद मटिहानी के मान महंत जगन्नाथ दास बैष्णव जालसाजी मुकदमा से बरी हो गए हैं। बुधवार को रुपन्देही के जिला अदालत के न्यायाधीश डा.श्री प्रकाश उप्रेती की इजलास नेजिला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी के जाली हस्ताक्षर से बैंक खाता से रकम निकालने के आरोप में सजा पा रहे मान महंत जगन्नाथ दास शास्त्री मुकदमा को साक्ष्य के अभाव में उनके पक्ष में फैसला सुनाया है। मान महंत विगत 14महीने से भैरहवा कारागार में सजा काट रहे हैं। महंत पर आरोप लगा था कि रुपन्देही जिला के एक मठ के जमीन बेचकर 70लाख रुपन्देही बैंक में जमा किए थे। स्थानीय लोग महंत के इसके बिरोध में जिला प्रशासन में उजूरी दिया था। रुपन्देही के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी को इसके जांच के अधिकार दिए थे।महंत सहायक जिला प्रमुख अधिकारी का जाली हस्ताक्षर से बैंक से 70लाख पूस 2079में निकासा कर लिए थे। इसी जालसाजी आरोप में मान महंत जगन्नाथ दास बैष्णव 14महीने से भैरहवा कारागार में बंद थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *