Mon. May 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आइतबार विश्वास का मत ले रहे हैं मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री यादव

 
सरोज कुमार यादव, फाईल तस्वीर

काठमांडू, १६ फरवरी । आगामी आइतबार मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री सराज कुमार यादव प्रदेशसभा से विश्वास का मत लेने जा रहे हैं । लगभ एक महीने पहले माघ ९ गते जनमत पार्टी के दो मन्त्रियों ने सरकार परित्याग किया था । साथ ही जनमत पार्टी ने सरकार को दी गई समर्थन भी वापस की थी ।
संविधान अनुसार सत्ता गठबंधन में शामील पार्टी की ओर से समर्थन वापस की जाती है तो उसके एक महीने के अन्तर सरकार को प्रदेशसभा से पुनः विश्वास का मत प्राप्त करना होता है । इसीलिए मुख्यमन्त्री यादव आगामी आइतबार विश्वास का मत प्राप्त करने जा रहे हैं । मुख्यमन्त्री यादव जनता समाजावादी (जसपा) से संबद्ध हैं । जसपा केन्द्रीय सरकार में भी सत्ताधारी दल है ।
मधेश प्रदेश सरकार में शामील कुछ राजनीतिक दलों ने कहा था कि यादव को विश्वास का मत देने से पहले मधेश सरकार की नेतृत्व परिवर्तन और अदला–बदली को लेकर सहमती होनी चाहिए । लेकिन ऐसी काई सहमती बिना ही यादव विश्वास का मत प्राप्त कर रहे हैं । आज शुक्रबार सुबह प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सम्पन्न केन्द्रीय सत्ता गठन्धन बैठक ने मुख्यमन्त्री यादव को तत्काल विश्वास का मत देने का निर्णय लिया है । बताया गया है कि नेतृत्व अदला–बदली संबंधी विषय को भावी दिनों में विचार–विमर्श की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *