Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नीदरलैंड ने नेपाल को दिया १३७ रन का लक्ष्य

 

काठमांडू,फागुन ५– आईसीसी क्रिकेट विश्वकप लिग २ के अन्तर्गत आज नीदरलैंड और नेपाल के बीच बहुत ही रोमांचाकारी खेल खेला जा रहा है । पहले बैटिंग करते हुए नीदरलैंड ने अपने सभी विकेट खोकर १३७ रन बनाया है और अब नेपाल को जीतने के लिए १३८ रन बनाना होगा ।
त्रिवि क्रिकेट मैदान कीर्तिपुर में नीदरलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए ३९ ओवर में सभी विकेट खोकर १३७ रन बनाया । नीदरलैंड को ऑल आउट करने के क्रम में कुशल भुर्तेल ने ४ तथा ललित राजवंशी ने २ विकेट लिए । सोमपाल कामी और रोहित कुमार पौडेल के नाम पर भी एक एक विकेट आए और २ खिलाड़ी रन आउट हुए ।
टॉस जीतकर भी फिल्डिङ करने वाले कप्तान रोहितकुमार पौडेल ने अपने निर्णय को सही सावित करते हुए ओपनर बॉलर सोमपाल कामी ने अपने आवर के तीसरे बॉल में विकेट झटक लिए । खाता भी नहीं खोल पाए माइकल लेभिट का विकेट खोने के बाद नीदरलैंड ने नेपाली बॉलर सामु के सामने खुलकर नहीं खेल पाए । नीदरलैंड के दूसरे ओपनर म्याक्स ओडाउड व्यक्तिगत १० रन में रनआउट हुए ।
स्याब्रान्ड एंगेलब्रेक्ट ने इनिंग को सभालने का प्रयास भी किया लेकिन वो व्यक्तिगत २३ रन में ललित राजवंशी के बॉल में अनिल साह से कैच आउट हुए । तेस्रो विकेट के लिए बास डि लिडेसँग ३८ रन की साझेदारी की थी । लिडे २७ रन बनाकर ललित के ही बॉल में बोल्ड हुए ।
इसके बाद कप्तान स्कट एडवाड्र्स ने ३३ रन बनाए । वें कुशल भुर्तेल के बॉल पर एलबीडब्लू हुए । नवें विकेट के रुप में वो आउट हुए उस समय नीदरलैंड का स्कोर १२७ रन था । १० रन और जोड़ते हुए भिभियन किंग्मा का विकेट लेकर नीदरलैंड को भुर्तेल ने ऑल आउट किया ।
फिलहाल नेपाल अपनी पारी खेल रही है । नेपाल में ९ ओवर में १ विकेट खोकर ९० रन बना लिया है ।

यह भी पढें   "सिंहदरबार में 'डेटा' सेंधमारी का खतरा: प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम पर एनआईडी छाप्ने वाली मशीन ले उड़ा अज्ञात व्यक्ति"

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *