Mon. Jul 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोरंग एलेभन नेपाल को सुपौल क्रिकेट टीम ने 12 रन से हराया

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया ( सीमा क्षेत्र)। शनिवार को जोगबनी के ऐतिहासिक हाई स्कूल मैदान में इंडो नेपाल 21 ओभर का टूर्नामेंट का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खुशरू सिराज तथा पारस होस्पिटल बिराटनगर के संचालक डा.सफीउर रहमान ने संयुक्त रूप से किया । प्रशांत क्रिकेट क्लब जोगबनी के बैनर तले खेले गए उद्घाटन मैच मोरंग डिस्ट्रिक्ट 11 बनाम सुपौल क्रिकेट टीम के बीच खेला गया । टॉस मोरंग 11 ने जीता और फील्डिंग करने का निर्णय लिया । सुपौल निर्धारित 21 ओभर में 136 रन बनाया जबाब में उतरी मोरंग 11 के टीम 125 रन पर सिमट गई । मैन ऑफ दी मैच सुपौल टीम के खिलाड़ी मोहम्मद एजाज को गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएसन का उपाध्यक्ष दिनेश साह के हाथों दिया गया । इस मौके पर अतिथि के रूप में मृतुन्जय पांडेय , अनवर राज , खुर्शीद खान व अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे । टूर्नामेंट के सफल संचालन में टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष दारा सिंह , उपाध्यक्ष दिनेश साह ,खुशबू दुबे , प्रभात सिंह , जावेद खान ,रंजीत झा , मो बद्दू सक्रिय दिखे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *