नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके का ४२वां जिला सभा सम्पन्न
नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके जिला शाखा की ४२वींं जिल बार्षिक साधारण सभा सम्पन्न हुआ है ।
नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सोनारी उप–शाखा की अतिथ्यता में राप्ती सोनारी गावँपालिका वार्ड नं..–६ गुलरी स्थित नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय गुलरी में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सोनारी उप–शाखा के सभापति यज्ञनारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न सभा की उद्घाटन करते हुये नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख अतिथि प्रा.सुदर्शन प्रसाद नेपाल ने देशभर की रेडक्रस स्वयंसेवकों हरक्षण मानवीय सेवा प्रदान करते आ रहें है बताते हुये नेपाल रेडक्रस की बिधान संशोधन होने की क्रम में रही है और प्रदेश स्तरीय सुझाव संकलन कार्यशाला हो रही है बात को स्पष्ट किया था ।
वह कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी के महामन्त्री भूपति लाल श्रेष्ठ ने कहा विगत में रेडक्रस की बैधानिकता में आई कठिनायाँ को हाल समाधन हुई है उल्लेख किया था ।
नेपालगंज उप–महानगरपालिका के नगर प्रमुख प्रशान्त विष्ट ने सुपर कार्यक्रमद्वारा नेपालगञ्ज में हो रही सहयोग की खुलकर प्रंशसा किया था ।
राप्तीसोनारी गावँपालिका के अध्यक्ष तप्तबहादुर पौडेल ने यह पालिका विपद् की उच्च जोखिम में रही है बताते हुये रेडक्रस की समन्वय में विपद् व्यवस्थापन, विपद् प्रतिकार्य योजना निर्माण करना और राहत व्यवस्थापन जैसी महत्पूर्ण कार्य हुई है और उप–शार्खाँ की संस्थागत विकास में राप्तीसोनारी गावँपालिका की सहयोग निरन्तर रहेगी प्रतिबद्धता व्यक्त किया ।
इसी तरह वह कार्यक्रम में बाँके जिला के प्रमुख जिला अधिकारी श्रवणकुमार पोखरेल ने जब मानवता संकट में होती है तो उस जगह पर रेडक्रस पहुँचती है प्रशंसा करते हुये विपद् व्यवस्थापन में प्रशासन की सहकार्य हर समय रहेगी बताया । रुकुम और जाजरकोटा जिला में गई भूकम्प से उस जगह अधिक क्षति हुई वह भूकम्प में प्रभावितों की स्वास्थ्य उपचार और राहत सहयोग बाँके जिला से भी हुई थी जानकारी कराया था ।
वह कार्यक्रम में ८ स्थानीय तह को संस्थागत रुप में सम्मान किया गया था । बार्षिक कार्य सम्पादक मूल्यांकन की आधार में १७ उप–शाखा मध्ये से नेपाल रेडक्रस सोसाइटी कोहलपुर उप–शाखा को उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । इसी तरह जुनियर तथा युवा विकास तर्फ युवा रेडक्रस सर्कल सिद्देश्वर माध्यमिक विद्यालय प्रथम, ज्ञानोदय माध्यमिक विद्यालय द्वितीय और शिवशक्ति माध्यमिक विद्यालय कोहलपुर तृतीय स्थान प्राप्त की है । वह सर्कल को स्व.खेमराज श्रेष्ठ स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया था ।
अइसे ही युवा रेडक्रस सर्कल शिवशक्ति माध्यमिक विद्यालय की शिक्षकनायक दोर्णा वली को उत्कृष्ट शिक्षक नायक पुरस्कार प्रदान किया गया था ।
कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के सभापति गोवर्धन सिंह सम्झना ने समिक्षात्मक सम्बोधन करते हुये बर्षभर में १५ लाख ७३ हजार ३४ लोग रेडक्रस की सेवा से लाभाविन्त हुये है जानकारी कराया था । नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के मन्त्री अजीज अहमद सिद्दिकी ने आ.ब. २०७९÷२०८० की प्रगति और आगमी आ.ब. २०८१÷२०८२ की प्रस्तावित कार्यक्रम प्रस्तुत किया था और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के कोषाध्यक्ष राकेशबहादुर श्रीवास्तव ने .आ.ब. २०७९÷२०८० को आय व्यय, लेखा परीक्षण प्रतिवेदन र आगमी आ.ब. २०८१÷२०८२ के लिये ३ करोड ७३ लाख ५२ हजार ६ सौ४६ रुपैया की प्रस्तावित बजेट प्रस्तुत किया था ।
कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी सोनारी उप–शाखा के सभापति यज्ञनारायण शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न केन्द्रीय उपाध्यक्ष राधा नेपाली, बाँके शाखा की उप–सभापति शान्ति श्रेष्ठ और बागेश्वरी उप–शाखा के सभापति जीवनाथ सापकोटा लगायत लोगों ने अपनी अपनी विचार व्यक्त किया था । वह कार्यक्रम की सञ्चालन नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा की वरिष्ठ संगठन विकास अधिकृत निरञ्जना मल्ल ने की थी । वह सभा स्थल में आतिथ्य नेपाल राष्ट्रीय माध्यमिक विद्यालय गुलरी और सिद्देश्वर माध्यमिक विद्यालय के बालबालिकाओं ने नृत्य और योग अभ्यास की प्रदर्शन किया था नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा के प्रहलाद बिश्वकर्मा ने जानकारी दी ।


