Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महेंद्र नारायण निधि की 103वीं जयंती मनायी गयी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर। प्रख्यात प्रजातंत्र सेनानी गांधीवादी नेता महेंद्र नारायण निधि का 103वीं जयंती रविवार को जनकपुरधाम में नेपाली कांग्रेस धनुषा के सभापति योगेंद्र पंजियार की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मधेश प्रदेश के गवर्नर हरि शंकर मिश्र थे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व.महेन्द्र नारायण निधि महान प्रजातंत्र सेनानी थे। नेपाल को राजतंत्र समाप्त करने के लिए छात्रजीवन से ही आन्दोलन में सक्रिय हो गये। इसके कारण वे कई बार जेल भी गये। वे सच्चे गांधीवादी थे।सत्य और अहिंसा पर विश्वास रखते थे।वी.पी.कोईराला, गणेशमान सिंह ,राम नारायण मिश्र जैसे महान प्रजातंत्र सेनानी के साथ प्रजातंत्र स्थापना के लिए आन्दोलन किए । धनुषा जिला के नगराइन में 1920में जमींदार परिवार में जन्मे महेन्द्र नारायण निधि ने जीवन भर सर्वहारा वर्ग के अधिकार के लिए लड़ते रहे। इस जयंती समारोह में पूर्व मंत्री तथा बिधायक राम सरोज यादव, बिधायक कुंवर कांत झा, संविधान सभा सदस्य कृष्णा ठाकुर, मीनाक्षी झा, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, पूर्व मेयर बजरंग साह, गणेश तिवारी, श्याम निधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नेपाल कांग्रेस धनुषा के सचिव कन्हैया लाल कर्ण ने किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *